जेट प्‍लेन से आती हैं माया मैम की जूतियां: विकीलीक्‍स

Mayawati sent empty jet to Mumbai for sandals: WikiLeaks
दिल्‍ली। विकीलीक्‍स की बमबारी हमेशा से राजनैतिक गलियारों में एक भूचाल लाता है। इस बार विकीलीक्‍स ने उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री मायावती को अपने निशाने पर लिया है। विकीलीक्‍स ने अपने खुलासे में कहा है कि उत्‍तर प्रदेश की मुख्‍यमंत्री और बसपा सुप्रीमो मायावती तानाशाह और शाहखर्च शख्‍िसयत हैं। विकीलिक्‍स ने खुलासा करते हुए कहा कि मायावती तो मुख्‍यमंत्री बनने के मानकों पर भी खरी नहीं है और प्रधानमंत्री बनना चाहती हैं।

उल्‍लेखनीय है कि वर्ष 2008 में 13 अक्‍टूबर से लेकर 17 अक्‍टूबर तक अमेरिकी दूतावास की तरफ से एक राजनीतिक प्रतिनिधि ने उत्‍तर प्रदेश के हालात का जायजा लेने के लिसे सूबे के तीन प्रमुख शहरों वाराणसी, लखनऊ और कानपुर की यात्रा की थी। इस यात्रा के आधार पर 23 अक्टूबर, 2008 को अमेरिका के विदेश मंत्रालय को भेजी रिपोर्ट के मुताबिक उसमें लिखा गया था कि मुख्यमंत्री मायावती तानाशाह बन चुकी हैं। रिपोर्ट में यह भी था कि यूपी की कानून व्‍यवस्‍था में इतना ही सुधार हुआ है कि वह अब भ्रष्‍टाचार का केन्‍द्र बन गया है जिसकी डोर सीधे तौर पर सूबे की मुखिया मायावती के पास है।

अमेरिकी दूतावास का यह भी कहना है कि माया के राज में भ्रष्‍टाचार सुनियोजित ढंग से संस्‍थागत हो गये हैं। गुप्‍त दस्‍तावेज के मुताबिक सत्‍ता पाने के बाद मायावती या फिर पार्टी के अन्‍य नेताओं ने विकास के दिशा में बहुत कम काम किया है। सूबे के हालात की बात करें तो नौकरशाह और मीडिया डरी सहमी रहती हैं। हालात यह है कि सूबे से जुड़ा हर फैसला या तो मायावती खुद करती हैं या फिर उनके कुछ खास लोग।

गुप्‍त दस्‍तावेजों की मानें तो मायावती को सबसे ज्‍यादा अपनी सुरक्षा का डर सताता है इसके लिये उन्‍होंने 9 कुक रखे हैं। 9 कुक में खाना बनाने का काम तो सिर्फ 2 ही कुक करते है और बाकी के 7 कुक खाना बनने वालों पर निगरानी रखने का काम करते हैं। मायावती को इससे भी संतोष नहीं होता तो खाने खाने से पहलं दो फूड टेस्‍टर खाने की जांच करते हैं।

मायावती के शाहखर्ची का आलम

मायावती के शाहखर्ची का एक अलग ही तरीका है। आलम यह है कि एक बार उन्‍होंने सैंडल की एक जोड़ी लेने के लिये लाखों का खर्चा करते हुए एक खाली जेट विमान को मुंबई भेज‍ दिया था। मामला सिर्फ एक पसंदीदा ब्रांड के सैंडल का था जो मुंबई से आना था। यह तो रही पसंदीदा ब्रांड की बात मगर आपको बता दें कि विकीलीक्‍स ने एक और खुलासा किया है।

वह खुलासा यह है कि मायावती का काफिला जब निकलता है तो उनके आवास के अंदर बने मार्ग को धोया जाता है। विकीलिक्‍स में हुए खुलासे की मानें तो एक बार ऐसा न होने पर सुरक्षा में तैनात आला अधिकारी को कान पकड़ कर उठक बैठक करनी पड़ी थी तब जाकर माया ने उसे माफ किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+