गुजरात लोकायुक्त व यूपी में वकीलों की हत्या पर संसद में बवाल

राज्य सरकार की सहमति के बिना गुजरात की राज्यपाल कमला बेन ने राज्य में लोकायुक्त की नियुक्ति कर दी थी। जिसको लेकर पिछले काफी दिनों से भारतीय जनता पार्टी जबरदस्त विरोध कर रही थी। पार्टी ने राष्ट्रपति से राज्यपाल को राज्य से वापस बुलाने की मांग की थी। इसको लेकर गुजरात के मुख्यमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति को चिट्ठी भी लिखी थी। बीजेपी लोकायुक्ति की नियुक्ति को रद्द करने और राज्यपाल को भी हटाने की मांग कर रही है।
इस मामले को लेकर तो मुख्य विपक्षी पिछले लगभग पिछले एक हफ्ते से बवाल कर रही थी। अब आज बीजेपी ने एक नए मामले को लेकर संसद की कार्रवाई सुचारू रूप से नहीं चलने दी। यह नया मामला उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के तहसील मोहम्मीद में दिनदिहाड़े 2 वकीलों की हत्या का है। शनिवार को तहसील मोहम्मदी में लेखपालों और वकीलों में गैंगवार हुई थी जिसमें 2 वकीलों की मौत हो गई और 5 अन्य घायल हो गए। विपक्ष ने इस मामाले में भी जल्द से जल्द जांच की मांग की।












Click it and Unblock the Notifications