मतवाली बनी कॉल सेंटर की युवती ने किया हुड़दंग
नई
दिल्ली। रोड पर शराब पी कर मतवाली बनी एक युवती ने हुडदंग करने लगी। हुडदंग का दायरा काफी बढ़ गया तो लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस से भी युवती भिड़ गई, लेकिन पुलिस ने किसी तरह उसे काबू में किया और बहन और जीजा को बुला कर उनके सुपुर्द कर दिया। पता चला कि कॉल सेंटर में काम करने वाली युवती ने दोस्तों के साथ शराब पार्टी में जमकर जाम चढ़ाया और जब ज्यादा नशा चढ़ गया और उसने हंगामा शुरू कर दिया तो दोस्त कार से उतार कर भाग निकले। id="toptextpromo">शाम
सात बजे के आसपास सेक्टर-52 में एक युवती को लोगों ने चीखते चिल्लाते देखा। लोग जब तक कुछ समझ पाते युवती लड़खड़ा कर गिर पड़ी। लोगों ने उसे उठाया तो वह शराब के नशे में थी। मदद करने वालों से ही उलझ गई और बीच सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया। किसी ने हंगामे की सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दे दी। सूचना पाकर मौके पर पीसीआर-47 पहुंची और युवती को अपने साथ ले जाने लगी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>युवती
ने पीसीआर कर्मियों से भी अभद्रता की। किसी तरह पुलिस कर्मी उसे प्रकाश अस्पताल ले गए और वहां उसका चेकअप कराने के बाद थाना सेक्टर-24 ले आए। युवती से पूछताछ के बाद दिल्ली में रहने वाले उसके बहन और जीजा को पुलिस ने बुलाया। उनके आने पर महिला की करतूत बताई और उनके हवाले कर दिया। सीओ द्वितीय राधेश्याम राय ने बताया कि युवती सेक्टर-62 के एक कॉल सेंटर में काम करती है। शाम को उसने दोस्तों के साथ पार्टी की और शराब पी। पार्टी खत्म होने के बाद दोस्त उसे कार में लेकर जा रहे थे कि युवती ने कार के अंदर हंगामा शुरू कर दिया। जिससे नाराज होकर दोस्त उसे सेक्टर-52 में उतार कर भाग निकले। युवती दिल्ली की रहने वाली है। उसकी कम उम्र में शादी हो गई थी, उसके तीन बच्चे हैं।











Click it and Unblock the Notifications