हरियाणा : मां-बेटे की हत्या, पति के खिलाफ केस

Murder
करनाल। प्रीतम विहार क्षेत्र में एक महिला और उसके चार साल के मासूम बेटे की हत्या कर दी गई। इस मामले में महिला के परिजनों ने दामाद को आरोपी ठहराते हुए उसके खिलाफ मामला दर्ज करवाया है। दोनों की हत्या तेजधार हथियार से की गई है।

युवती जींद जिले के करसिंधू गांव की रहने वाली थी और पिछले कुछ समय से पति से विवाद के कारण यहां प्रीतम विहार में रह रही थी। युवती के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने उसके पति के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश में कई जगह छापामारी भी की है। जींद जिले के करसिंधू गांव निवासी पूर्व सरपंच चंद्र सिंह की बेटी प्रीति का विवाह सोनीपत के बुढ़ाना निवासी संदीप के साथ हुआ था।


जिसके बाद पति-पत्नी में करीब ढाई साल से विवाद चल रहा था। प्रीति करनाल में अपनी मां कमलेश व बहन पूजा के साथ रह रही थी। शनिवार को जब प्रीति की मां व बहन किसी काम से बाहर गई थीं तो पीछे से मां-बेटे की हत्या कर दी गई। प्रीति की मां कमलेश ने दोहरे हत्याकांड के पीछे अपने दामाद संदीप पर आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पुलिस ने संदीप की तलाश शुरू कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+