अन्नागिरी नहीं दुबई में चलती है सिर्फ दाऊदगिरी

इस बात का ताजा उदाहरण पिछले महीने अन्ना हजारे के समर्थकों की गिरफ्तारी है। आपको बताते चलें कि भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के समर्थन में मार्च निकालने वाले पांच भारतीयों को गिरफ्तार कर लिया गया था। उनपर आरोप लगाया गया था कि उन लोगों ने अवैध रूप से प्रदर्शन मार्च निकालकर यूएई के राष्ट्रीय कानूनों का उल्लंघन किया है।
खैर दुबई के पब्लिक प्रॉसिक्यूटर ने रविवार को इन पांचों भारतीयों को जमानत दे दी। उल्लेखनीय है कि इनके जमानत की पहली अर्जी 25 अगस्त को खारिज कर दी गई थी। याचिका को खारिज करने के पीछे पब्लिक प्रॉसिक्यूटर का तर्क था कि मामले की जांच अब तक पूरी नहीं हुई है। आरोपितों के वकील ने बताया कि सभी को जमानत मिल गई है और उनकी रिहाई के लिये दस्तावेजी कार्य पूरा किया जा रहा है। जब तक कागजात पूरे नहीं हो जाते उन्हें नौ और दिन जेल में बिताने होंगे। क्योंकि अदालत समेत सभी सरकारी कार्यालय ईद की छुट्टियों के कारण बंद हैं।












Click it and Unblock the Notifications