देर रात घर लौट रहे पति-पत्‍नी पर बदमाशों का कहर

Uttar Pradesh
लखनऊ। घर लौट रहे दम्पत्ति पर हमला कर कुछ बदमाशों ने पति को घायल कर लूटपाट की तथा पत्नी का अपहरण कर लिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायल पति को तो चिकित्सालय पहुंचा दिया लेकिन पत्नी का अभी तक पता नहीं लगा सकी।

उत्तर प्रदेश में रात के वक्त सड़कों से गुजरना खतरे से खाली नहीं रहा। कौशाम्बी जिले के सैनी इलाके में देर रात अपने घर जा रहे दम्पत्ति पप्पू तिवारी व उसकी पत्नी गुडिय़ा को राह में कुछ बदमाशों ने घेर लिया।

पति पत्नी मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे उसी वक्त पीछे से आ रही एक अन्य मोटर साइकिल पर सवार तीन बदमाशों ने उनका ओवर टेक कर उन्हें रोक लिया। अपर पुलिस अधीक्षक एम.पी.वर्मा के अनुसार सौरही गांव के पप्पू तिवारी अभी कुछ समझ पाते कि बदमाशों ने उन पर हमला कर दिया।

बदमाशों ने तंमचे की बट और डंडे से तिवारी को घायल कर दिया और उनकी पत्नी गुडिय़ा को जबरन अपने साथ लेकर फरार हो गये। तिवारी के घायल होने के बाद बदमाश पीडि़त दपंति की मोटरसायकिल के साथ नकदी तथा मोबाइल फोन भी लूट कर ले गये। सूचना मिलने पर मौके पर आयी पुलिस ने घायल पप्पू तिवारी को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है जबकि युवती की तलाश जारी है।

पुलिस का कहना है कि अभी पप्पू की किसी से रंजिश का मामला सामने नहीं आया है फिर पुलिस आस-पास के इलाकों में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है हाईवे पर इस प्रकार की घटनाएं होती रहती हैं लेकिन यह पहला वाकया था जब बदमाशों ने लूट के साथ महिला का अपहरण किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+