उत्तराखंड में बस नदी में गिरी, 12 की मौत, 29 घायल
देहरादून। उत्तराखण्ड में देहरादून के अंतर्गत त्यूनी इलाके में एक बस टोंस नदी में गिर गई है। दुर्घटना में 50 से अधिक लोगों के मरने की आशंका है। अभी तक 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं। वहीं 29 लोग घायल हुए हैं।
जिला प्रशासन से मिली जानकारी के अनुसार रविवार सुबह करीब 10 के पास त्यूनी से देहरादून की ओर जा रही बस त्यूनी के पास टोंस नदी में जा गिरी। इसकी जानकारी मिलते ही राहत कार्य मौके पर पहुंचा।
बताया जा रहा है बस में लगभग 60 लोग सवार थे। 12 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। दुर्घटना में कई लोग लापता हैं। प्रशासन के आला-अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और राहत कार्य तेजी से किया जा रहा है। मृतकों की संख्या बढ़ सकती है।













Click it and Unblock the Notifications