फरवरी में हो सकते हैं यूपी विधानसभा चुनाव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में विधान सभा चुनावों की औपचारिक घोषणा भले ही न की गयी हो परन्तु निर्वाचन आयोग एव राजनैतिक दलों की तैयारियों से पता चलता है कि प्रदेश में विधान सभा चुनाव फरवरी में हो जाएंगे। निर्वाचन आयोग के डिप्टी कमिश्‍नर की अध्यक्षता में दो दिन पूर्व हुई बैठक में विधान सभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लिया गया।

प्रदेश सरकार भी चुनाव की तैयारियों में जुट गयी है। हालांकि माया सरकार का कार्यकाल मई 2012 में पूरा होगा लेकिन राज्य मेंबदल रही परिस्थितियां बता रही हैं कि चुनाव नजदीक ही हैं। फरवरी माह में सम्भावित चुनाव सात चरणों में 3 से 27 फरवरी में हो सकते हैं।

शासन से मिल रहे संकेतों से पता चलता है कि यूपी चुनाव के मुहाने पर है। बसपा सुप्रीमों ने सभी कार्यकर्ताओं को हिदायत दे दी है कि वह चुनाव की तैयारियां शुरू कर दें। हाल ही में मायावती ने पार्टी कार्यालय पर जाकर पदाधिकारियों से मुलाकात की तथा चुनावी तैयारियों का जायजा लिया। उधर विपक्षी दल भी चुनाव की तैयारियां लग पूरी कर चुके हैं।

कांग्रेस भाजपा को छोड़े तो सभी दलों ने अपने प्रत्याषी घोषित कर दिए हैं और जो भी प्रत्याषी चुने गए हैं उन्होंने अपने इलाकों में जन सम्पर्क भी आरम्भ कर दिया है। सूत्रों की माने तो भाजपा व कांग्रेस ने भी प्रत्याषियों के नाम तय कर लिए हैं बस उनकी घोषणा होना बाकी है। हालांकि अभी उम्मीदवारों के नाम बताए नहीं जा रहे हैं क्योंकि पार्टी आला कमान को यह डर सता रहा है कि यदि वह उम्मीदवारों के नाम अभी से बता देगी तो पार्टी में उनकी खिलाफत शुरू हो सकती है।

साथ ही कांग्रेस व भाजपा लम्बे समय से सत्ता से दूर रहने के कारण इस चुनाव को बहुत अहम मान रहे हैं जिसके चलते वह सभी समीकरणों पर विचार करने के बाद ही उम्मीदवारों को सामने लाना चाहते हैं। उधर जोड़ तोड़ की राजनीति भी प्रदेश में जोर शोर से चल रही है।

पिछले कुछ समय के दौरान पार्टियों में जिस प्रकार की भागम भाग मची उससे सभी दलबदलुओं के मंसूबे साफ हो गए। फिलहाल सूत्र बताते हैं कि राज्य में सात चरणों में चुनाव सम्पन्न होंगे जिसकी तारीख 3 से 27 फरवरी होगी। उम्मीद जतायी जा रही है कि मायावती वर्ष के अन्त में चुनाव की सिफरिश कर सकती है। इस बात का अंदेशा चुनाव आयोग को भी है जिसके मद्देनजर आयोग ने निरीक्षकों आदि की रणनीति तय कर ली है तथा चुनाव के लिए सुरक्षा के इंतजाम व फोटोग्राफी व संवेदनशील केन्द्रों को भी सूचीबद्ध कर लिया गया है ताकि यदि चुनाव की तारीख जल्द आए तो तैयारियों में अधिक समय न लगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+