अन्ना के रंग में रंगे दिखायी दिए अजित सिंह
लखनऊ। अन्ना का असर सारे देश में देखने को मिल रहा है जहां भाजपा अन्ना हजारे के गुणगान गा रही है वहीं अजित सिंह ने भी अन्ना के रंग रंगे दिखायी दिए। छत्रपति शाहूजी महाराज जिले में एक कार्यक्रम के दौरान अजित सिंह ने कहा कि अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो अलख जगायी है उसे जलाए रखना होगा। उन्होंने कहा कि जब तक देष से भ्रष्टाचार समाप्त नहीं होगा तब तक देष विकास के पथ पर आगे नहीं बढ़ पाएगा।
राष्ट्रीय लोक दल के अध्यक्ष अजित सिंह ने किसानों पर जाल फेंकना शुरू कर दिया है। अमेठी और उसके बाद छत्रपति शाहूजी महाराज जिले में हुए अपने कार्यक्रमों में किसानों को लुभाने का पूरा प्रयास किया। उन्होंने कहा कि किसानों के बगैर भारत देश की कल्पना करना बेमानी है। इस अवसर पर उन्होंने अन्ना हजारे के आन्दोलन की जमकर प्रषंसा की और कहा कि अन्ना ने लोगों को बताया कि जनता की अधिकांष समस्याओं की जड़ भ्रष्टाचार है।
अजित सिंह ने कहा कि अन्ना ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जो आन्दोलन शुरू किया वह देष के विकास के लिए आवष्यक है। उन्होंने देषवासियों से अपील की कि वह भी भ्रष्टाचार के खिलाफ खडे़ हों तथा यह बात की शपथ लें कि अब वह न तो भ्रष्टाचार करेंगे और न ही सहेंगे। उन्होंने कहा कि देष ही नहीं प्रदेश में भी भ्रष्टाचार का बोलबाला है। सिंह ने कहा कि यूपी में तो लोगों को सरकारी कार्यालयों में प्रत्येक कार्य के लिए लोगों को कीमत चुकानी पड़ती है।












Click it and Unblock the Notifications