दहेज: कम्प्युटर, कार नहीं मिलने पर पत्नी को जलाया

लखनऊ। दहेज का दानव अभी भी समाज से दूर नहीं हो पा रहा है। लाख प्रयासों के बावजूद विवाहितों को दहेज के लालच में मारा जा रहा है। राजधानी के मड़ियांव इलाके में भी एक ऐसी ही घटना हुई जब एक दहेज लोभी पति ने अपनी मां, बहन व भाई के साथ मिलकर अपनी पत्नी को कम्प्युटर व कार के लालच में जलाकर मार दिया।

पुलिस का कहना है कि बाराबंकी के रहने वाले पवनेन्द्र प्रताप सिंह ने तहरीर दी कि उसकी बहन लता को उसके ससुराल वालों ने मार दिया। पवनेन्द्र की तहरीर पर पुलिस ने ससुराल वालों पर दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पवनेन्द्र ने बताया कि उसकी बहन लता सिंह का विवाह छह वर्ष पूर्व अलीगंज निवासी अजय कुमार के साथ हुआ था।

विवाह के कुछ समय बाद ही अजय व उसके घर वाले लता पर दहेज के लिए दबाव बनाने लगे। लता का पति उसे बात-बात पर मारा करता था। लता ने इस बात की जानकारी अपने मायके वालों को भी दी थी, ससुराल वालों की कई मांगों को पूरा भी किया गया लेकिन उनकी मांगे लगातार बढ़ती ही जा रही थीं। मायके वालों ने कई बार अजय व उसके घर वालों से बात की लेकिन कुछ समय के बाद हालात फिर पहले जैसे हो जाते थे।

पवनेन्द्र ने पुलिस को बताया कि इस बार ससुराल वाले लता पर मायके से कम्प्युटर व कार लाने का दबाव बना रहे थे। कम्प्यूटर एवं कार लाने की मांग पूरी नहीं होने पर23 अगस्त को लता के पति अजय सिंह ने अपने परिजनों के साथ मिलकर उसे मारापीटा और बाद में मिट्टी का तेल डालकर उसे जला दिया। लता को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने पवनेन्द्र की शिकायत पर लता के पति अजय सिंह, बहन शोभा सिंह, सास बप्पी, ननद एवं उसके पति मनोज सिंह और देवर पिंटू सिंह के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+