बहादुरगढ़ में चरस के साथ दो गिरफ्तार
बहादुरगढ़।
जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों का कारोबार करने वाले एक युवक एवं उसके मददगार को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से लाखों रूपये की कीमत वाली आधा किलोग्राम चरस बरामद हुई हैं। id="toptextpromo">सिटी
पुलिस 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज करके आरोपियों को आज अदालत में पेश किया, जहां से दोनों आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक पी.आर. सिंह ने बताया कि सिटी बहादुरगढ़ थाने के तहत आने वाली सैक्टर 9 पुलिस चौकी में तैनात एक टीम नजफगढ़ रोड पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान पुलिस ने बाइक पर सवार दो युवकों को चैकिंग के लिए रोककर उनके बैग की तलाशी ली गई उसमें से पुलिस को आधा किलोग्राम चरस बरामद हुई। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>हिरासत
में लिए गए दोनों युवकों की पहचान ललित निवासी रोहतक एवं जसबीर निवासी सांपला से हुई है। आलाधिकारियों की मौजूदगी में नशीले पदार्थ की जांच-पड़ताल एवं वजन भी कराया गया। पुलिस कप्तान श्री सिंह ने बताया कि आरोपियों के पास से बरामद हुए नशीले पदार्थ में से सैंपल भी लिया गया है और लैबोरेट्री में उसकी गहनता से जांच की जाएगी।











Click it and Unblock the Notifications