हरियाणा: छुट्टी के दिन भी जमा होगा बिजली का बिल
चंडीगढ़। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के ऑफिसों में छुट्टी के दिन भी बिजली के बिल जमा हो सकेंगे। उपभोक्ताओं को सुविधा देने के लिए निगम ने पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद में सितंबर के सभी शनिवार को बिल जमा होंगे इसके अलावा इन शनिवारों में 23 सितंबर (हरियाणा वीर व शहीदी दिवस) और 28 सितंबर (महाराजा अग्रसेन जयंती) भी शामिल है।
इससे उपभोक्ता समय पर बिजली के बिल जमा करा सकेंगे। उपभोक्ताओं की शिकायतों को दूर करने के लिए अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, कैथल, करनाल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर और जींद में 5 सितंबर को बिजली सभाओं का आयोजन होगा।
छुट्टियों के बावजूद लोगों को बिजली निगम के सभी कैश काउंटरों पर अपने बिलों को जमा कराने का मौका मिलेगा। बिजली निगम इस निर्णय से काफी लोगों को लाभ होगा। छुट्टी होने के कारण घरों में रहने वाले लोगों को बिजली का बिल जमा कराने का अतिरिक्त मौका मिलेगा।












Click it and Unblock the Notifications