गाय ने जीता कोर्ट केस, जल्द मिलेगा बछड़ा
नई दिल्ली। खबर की हेडलाइन पढ़कर आप हैरान होगे, लेकिन यह सच है। जी हां दिल्ली की एक गाय ने कोर्ट केस जीत लिया है और पिछले दो महीने से दूर रह रहा उसका बछड़ा सोमवार को उसके पास होगा। गाय का केस लड़ा उसके मालिक व शिव विहार, करावल नगर निवासी वेद प्रकाश ने।
अदालत के आदेश के बावजूद एमसीडी अधिकारियों की लापरवाही से डेढ़ वर्षीय बछडे़ का मां से नहीं मिल पा रहा है। अदालत ने वैटेरिनरी विभाग निदेशक और हरेवली गौशाला प्रबंधकों को निर्देश जारी किया कि पांच सितंबर को हर हाल में बछड़े की मां गाय को पेश किया जाए।
मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट विनोद यादव ने अदालत में पेश बछड़े की दयनीय हालत को काफी गंभीरता से लिया। उन्होंने माना मां का दूध नहीं मिलने से बछड़ा काफी कमजोर हो गया है। अदालत ने गाय के मालिक वेद प्रकाश को भी निर्देश दिया कि वह स्वयं हरेवली स्थित गौशाला में जाए और गाय पहचान कर गौशाला प्रबंधकों को बताए कि उसकी गाय कौन सी है ताकि सोमवार को गाय को पेश किया जा सके।
दरअसल शिव विहार, करावल नगर निवासी वेद प्रकाश की गाय को जुलाई में एमसीडी ने उठा लिया था। मां का दूध नहीं मिलने से बछड़ा काफी कमजोर हो गया। वेद प्रकाश तभी से गाय पाने के लिए अदालत के चक्कर लगा रहा है। आखिर सीएमएम विनोद यादव ने एमसीडी को गाय को पेश करने का निर्देश जारी कर दिया। वेद प्रकाश समय पर बछड़े को लेकर अदालत में पहुंच गया, मगर गाय को नहीं लाया गया।
एमसीडी अधिकारियों ने कहा कि हमारा काम सड़कों पर घूमने वाली गायों को पकड़कर गौशाला पहुंचाना है। यह सभी गौशाला दिल्ली सरकार के अधीन आती है अत: सरकार को निर्देश दिया जाए। अदालत ने उनका तर्क सुनकर वैटेरिनरी विभाग अधिकारियों की अपेक्षा निदेशक को नोटिस जारी कर दिया ताकि सोमवार को गाय को पेश नहीं करने का कोई तर्क रख दिया जाए।












Click it and Unblock the Notifications