बहुजन लोकपाल बिल का मसौदा प्रधानमंत्री को भी दिया
नई
दिल्ली। सरकार पर बहुजन लोकपाल बिल को लेकर भी दलित संघों ने दबाव बनाना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में शनिवार को अखिल भारतीय अनुसूचित जाति-जनजाति संघ के अध्यक्ष उदितराज की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह से मिला और उन्हें एक ज्ञापन सौंपा। id="toptextpromo">सूत्रों
ने बताया कि ज्ञापन में प्रधानमंत्री से आग्रह गया है कि लोकपाल में दलितों, आदिवासियों और अल्पसंख्यकों को पर्याप्त जगह मिलनी चाहिए। उन्होंने मीडिया और एनजीओ को लोकपाल के तहत लाने का प्रावधान किए जाने की मांग की। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>दलितों,
आदिवासियों, पिछड़ों और अल्पसंख्यक समुदायों के अनेक प्रमुख लोगों ने प्रधानमंत्री से भेंटकर उन्हें विधेयक का मसौदा सौंपा। आल इंडिया कंफडरेशन ऑफ एससी एंड एसटी ऑर्गनाइजेशंस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदित राज के नेतृत्व वाले प्रतिनिधिमंडल में पूर्व आईएएस अधिकारी पीएस कृष्णन, अनहद की शबनम हाश्मी, ऑल इंडिया क्रिश्चयन काउंसिल के जॉन दयाल, पीस पार्टी के युसूफ अंसारी आदि शामिल थे। उदित राज ने कहा कि अण्णा हजारे और उनकी टीम के जनलोकपाल विधेयक और उनके द्वारा अपनाए गए तरीके को लेकर कुछ मुद्दों पर वह असहमत हैं।











Click it and Unblock the Notifications