रामदेव का अन्ना पर हमला, कहा अन्ना की तो आधी जीत भी नहीं हुई है

बाबा रामदेव के प्रेस कांफ्रेंस का मकसद अपनी सफाई देनी थी जो उन्होंने दी। उन्होंने उन ईडी की नोटिस को लेकर चल रही सभी खबरों का खंडन करते हुए कहा कि उन्हें कोई नोटिस नहीं मिली है। बाबा रामदेव के मुताबिक सरकार उन्हें बदनाम कर रही है। इतना ही नहीं बाबा रामदेव ने मीडिया से गुजारिश भी की वह इस तरह की बेकार खबरों पर ध्यान न दें। बाबा रामदेव ने कहा कि उनके पास न तो एक इंच जमीन है और न ही बैंक एकाउंट।
आपको बताते चलें कि बाबा रामदेव ने अपनी सफाई के बाद अन्ना हजारे पर निशाना साध दिया। अन्ना पर प्रहार करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि अन्ना हजारे जिसे अपनी आधी जीत मान रहे हैं तो मैं उनको बता दूं कि वह धोखे में हैं। बाबा रामदेव ने कहा कि वह जीत नहीं बल्कि सरकार की तरफ से हजारे को दिया गया धोखा है। बाबा रामदेव ने कहा कि यह दूसरी बार हो जब सरकार ने उन्हें ठगा हो।
बाबा रामदेव ने कहा कि अन्ना के अनशन का उद्देश्य यह था कि प्रधानमंत्री, सांसद और न्यापालिका तीनों लोकपाल के दायरे में आयें। मगर सरकार ने जब उनकी मुख्य बातों पर ध्यान ही नहीं दिया तो कैसी फिर कैसी जीत। अगर बाबा रामदेव की बात करें तो शायद बाबा रामदेव अन्ना हजारे से उस बात का बदला ले रहे हैं जो वह नहीं कर सके। हुआ यूं कि भ्रष्टाचार के खिलाफ दरअसल शमां तो बाबा ने बांधा था मगर अन्ना ने महफिल लूट ली। आपका इस संबंध में क्या राय है। हमें जरुर बताईगा। अपनी राय हमतक पहुंचाने के लिये नीचे दिये गये कमेंट बाक्स में दर्ज कराएं।












Click it and Unblock the Notifications