मुझे जनता के बीच रहना है तो सुरक्षा का क्या करुंगा: अन्ना हजारे
मुंबई।
गांधीवादी और समाजसेवी अन्ना हजारे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठा पटक शुरु हो गई है। जाह एक तरफ अन्ना को सुरक्षा मुहैया कराने की हर एक कोशिश की जा रही है वहीं दूसरी तरफ अन्ना सुरक्षा लेना नहीं चाहते। मालूम हो कि महाराष्ट्र सरकार ने अन्ना हजारे की सुरक्षा पर इंटेलीजेंस इनपुट मिलने के बाद अन्ना को Z श्रेणी की सुरक्षा दी गई है। अब जब एसपीजी, अहमदनगर पुलिस के जवान अन्ना हजारे की सुरक्षा के लिये घेरा ले चुके हैं तो ऐसे में अन्ना ने एक बार फिर कहा है कि उन्हें सुरक्षा की जरुरत नहीं है। id="toptextpromo">अन्ना
हजारे ने सुरक्षा मुहैया न कराये जाने के संबंध में महाराष्ट्र के गृहमंत्री श्री पाटिल को पत्र लिखा है। गौरतलब है कि अन्ना हजारे आज सुबह से ही अपने गांव का दौरा कर रहे हैं। अन्ना गांव में स्थित पद्मा देवी मंदिर भी गये और फिर उसके बाद वह यादव बाबा मंदिर भी गये। भगवान की पूजा करने के बाद उन्होंने कहा कि उन्हें सुरक्षा की जरुरत नहीं हैं और वह किसी भी श्रेणी की सुरक्षा नहीं लेंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>अन्ना
ने कहा कि वह जनता के बीच रहकर काम करना चाहते है और इसके लिये उन्हें सुरक्षा की जरुरत नहीं है। अन्ना ने भगत सिंह और राजगुरु का हवाला देते हुए कहा कि उन्होंने भी अपने किसी काम के लिये किसी सुरक्षा नहीं ली थी तो फिर मुझे कोई जरुरत नहीं है। आपको बताते चलें कि पहले अन्ना ने सुरक्षा के लिये तो कुछ नहीं कहा था मगर इतना जरुर कहा था कि उनके साथ चलने वाले सुरक्षाकर्मी अपने साथ हथियार नहीं रखेंगे।











Click it and Unblock the Notifications