मध्य प्रदेश में 7 सितम्बर से शुरू होगी पहली एअर टैक्सी सुविधा
मध्य
प्रदेश में पर्यटकों को और ज्यादा सुविधा मुहैया कराने की दृष्टी से राज्य सरकार अपने सुविधाओं में एक और इजाफा करने जा रही हैं। इस बार राज्य सरकार अपने राज्य में एअर टैक्सी की सुविधा को शुरू करने वाली हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार राज्य की पहली एअर टैक्सी सेवा आगामी 7 सितम्बर को भोपाल से शुरू की जाएगी। id="toptextpromo">आपको
बता दें कि राज्य में ऐसा पहली बार हो रहा है जब एअर टैक्सी सेवा शुरू की जा रही हैं। आगामी 7 सितम्बर को राज्य के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल में राजाभोज विमानतल पर इस सेवा का उदघाटन करेंगे। इस सेवा से राज्य के निजी पर्यटक क्षेत्रों में आसानी से यात्रा की जा सकेगी। इस सेवा के लिए मेसर्स वेंचुरा एअर कनेक्ट प्राईवेट लिमिटेड से राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा अनुबंध किया गया हैं। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>गौरतलब
हो कि पहले चरण में यह सेवा भोपाल-इंदौर, भोपाल-ग्वालियर, भोपाल-जबलपुर, इंदौर-ग्वालियर और इंदौर-जबलपुर के बीच शुरू होगी। वहीं दूसरे चरण में ग्वालियर-जबलपुर के बीच में डेली लाइट चलेंगी। बाद में इस सुविधा में और विस्तार किया जायेगा जिसमें अन्य पर्यटन इलाको को भी इस सुविधा से जोड़ा जायेगा। इस सेवा को विशेष कर विदेशी सैलानियों को ध्यान में रखकर शुरू किया जा रहा हैं।











Click it and Unblock the Notifications