आधी कीमत पर मिल रही किताबें
राजकमल प्रकाशक इट ऑन योजना के तहत पहले से चुनी हुई पुस्तक मुफ्त में दे रहे हैं। शर्त यह है कि पढ़ने के बाद उन किताबों को किसी अन्य व्यक्ति को पढ़ने के लिए दिया जाए। ई-बुक्स के तबह मैला आंचल, राग दरबारी और नई पौध समेत अन्य लेखकों की कृति को पेश किया गया है। साहित्यिक पहेली में अश्विनी, दीपक जायसवाल, प्रभाकर और तनुज जैन को पुरस्कृत किया गया।
अध्यात्म से जुड़े किताब के तरफ भी युवाओं की रुचि बढ़ गई है। खासकर स्वामी विवेकानंद के बुक स्टॉल पर जबरदस्त भीड़ देखने को मिल रही है। साई संस्था के स्टाल पर भी किताबें खूब बिक रही हैं। वाणी और प्रभात प्रकाशन 10-50 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। गोयल ब्रदर्स प्रकाशन ने बच्चों के लिए विशेष किताब उपलब्ध कराई है। मेले में अन्ना हजारे के साथ ही जयप्रकाश नारायण की पुस्तक की मांग भी बढ़ गई है। डायमंड प्रकाशन के अध्यक्ष नरेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि सुदर्शन भाटिया की क्रांति दूत अन्ना हजारे के साथ अमलेश राजू की जेपी जैसा मैंने देखा पुस्तक की भी मांग है।













Click it and Unblock the Notifications