धोखेबाज है अन्ना की टीम: स्वामी अग्निवेश

अग्निवेश ने कहा कि अन्ना हजारे के अनशन शुरू करने से पहले जो शर्तें तय हुई थीं वे लोग उसके अनुसार नहीं चले। पहले यह तय हुआ था कि प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद अन्ना के अनशन खत्म करने की बात तय की गई थी। प्रधानमंत्री के आश्वासन के बाद भी जब अन्ना ने अनशन नहीं तोड़ा तो वे उनकी टीम से अलग हो गए। उन्होंने कहा कि इतने दिनों तक अनशन करना उनके सिद्धांतों के खिलाफ था इसलिए वे उनके आंदोलन से अलग हो गए।
सीडी प्रकरण पर बोलते हुए स्वामी अग्निवेश ने कहा कि यह वीडियो फर्जी तरीके से बनाया गया है। अगर उन्होंने यह वीडियो पहले ही रिकॉर्ड कर लिया था तो इसे अन्ना हजारे के अनशन तोड़ने के बाद ही क्यों टीवी पर दिखाया गया। वैसे कयास यह भी लगाए जा रहे हैं कि अग्निवेश इस बात से भी खफा थे कि टीम अन्ना में उन्हें तवज्जो नहीं दिया गया। वे टीम अन्ना की तरफ से सरकार से बात करना चाहते थे लेकिन अन्ना हजारे ने इसके लिए अरविंद केजरीवाल, किरण बेदी और प्रशांत भूषण के नामों को चुनाव किया था। इसके बाद अरविंद केजरीवाल और अग्निवेश के बीच तीखी बहस हुई थी।












Click it and Unblock the Notifications