लालू प्रसाद यादव लोकसभा में सोते हुए पाये गये

लालू लोकसभा स्पीकर मीराकुमार की ठीक सामने वाली पंक्ति में अपनी सीट पर सोते हुए पाया गया। जिसके बाद मीराकुमार ने लालू की पिछली सीट पर बैठे महाराजगंज से राजद सदस्य उमाशंकर सिंह से लालू को जगाने के लिए कहा। जिसके बाद उमाशंकर सिंह ने लालू की पीठ पर हाथ रखकर उन्हें जगाया। ये घटना तब पेश आयी जब प्रश्नकाल में राष्ट्रीय खनिज नीति से संबंधित प्रश्न पूछे जा रहे थे।
लालू की इस हरकत से पूरे सदन में हंसी के फव्वारे छूट गये। हमेशा सांसदो को बैठ जाइये, बैठ जाइये.. कहने वाली मीरा कुमार ने लालू को देख कर कहा कि उठ जाइये, उठ जाइये। वैसे लालू की ये हरकत बताती है कि हमारे नेता सदन में कितने सजग रहते हैं। और प्रश्नकाल कितना बोरिंग होता है। इस बारे में आप क्या कहेगें, अपनी राय से अवगत करायें। अपनी प्रतिक्रिया नीचे लिखें कमेंट बॉक्स में दर्ज करायें।












Click it and Unblock the Notifications