दबंग पड़ोसी चीन द्वारा सीमा पर मिसाइलें तैनाती से बेपरवाह भारत

India unconcerned over Missile mater of China
दिल्‍ली। अमेरिका ने चीन द्वारा भारत की सीमाओं पर मिसाइलें तैनात करने को लेकर अपनी चिंता जता दी है। भारत अपने दबंग पड़ोसी चीन द्वारा देश की सीमा पर मिसाइलें तैनात करने की उसकी रणनीति को गंभीरता से नहीं लिया है। इतना ही नहीं भारत ने पेंटागन की उन रिपोर्टों को भी खारिज कर दिया है जिसमें ये खुलासा हुआ था कि चीन ने भारत की सीमाओं पर मिसाइलें तैनात कर रखी हैं। भारतीय वायु सेना (आईएएफ) के प्रमुख नॉरमन अनिल कुमार ब्राउन ने कहा कि चीन की मिसाइलों से भारत को खतरा को कोई खतरा नहीं है।

आईएमएफ चीफ ने कहा कि अभी ऐसे कोई संकेत नहीं मिले हैं कि चीन ने भारतीय सीमाओं पर ऐसी कोई हरकत की है। उन्‍होंने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर हम रणनीति बना चुके हैं और भारतीय सेना किसी भी स्थिति से निबटने में सक्षम है। इसमें घबराने की कोई जरूरत नहीं है। चीन से इस बारे में चर्चा की जा चुकी है। चीन ने मिसाइल तैनात करने की बात से इंकार किया है।

इस मामले पर चीन ने भी अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए कहा कि चीन की तरफ से भारत की सीमा पर मिसाइलों की तैनाती नहीं की गई है। उसने पेंटागन की रिपोर्ट को खारिज करते हुए कहा कि इस रिपोर्ट के माध्‍यम से एशिया के 2 ताकतवर देशों के बीच दूरियां पैदा करने की कोशिश की जा रही है। चीन विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता ने कहा कि दोनों देशों के बीच इस मामले में विचार-विमर्श हो चुका है। दोनों देशों के बीच शांति की स्थिति बरकरार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+