केजरीवाल से मत करो खिलवाड़, बर्दाश्त नहीं करूंगा : अन्ना हजारे
ना तो वो लालची है और ना ही उन्हें किसी चीज का लोभ है। जिस उम्र में लोग तरक्ती करना चाहते हैं उस उम्र में केजरीवाल ने देश के लोगों के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया है। वो इंसान जो खुद बहुत ज्यादा काबिल है और अपना सबकुछ छोड़कर आया है वो भला कोई गलत काम कैसे कर सकता है।
मैं सरकार से विनती करता हूं कि वो केजरीवाल से खिलवाड़ ना करें। सरकार उन्हें फंसा रही है। जो कि किसी भी सच्चे आदमी को बर्दाश्त नहीं होगा। आयकर विभाग को पांच साल बाद नोटिस भेजा है जो ये साबित करता है कि वो केजरीवाल को फंसाना चाहते हैं।
गौरतलब है कि अरविंद केजरीवाल को आयकर विभाग ने नोटिस भेजकर बकाया 9 लाख रुपए चुकाने को कहा है। विभाग के मुताबिक वे दो साल तक स्टडी लीव पर रहकर सैलरी लेते रहे। जिसे उन्हें ब्याज सहित चुकाना पड़ेगा। जिस पर सफाई देते हुए केजरीवाल ने अब से थोड़ी देर पहले एक प्रेसवार्ता करके कहा है कि ये आयकर विभाग ने नहीं बल्कि सरकार का भेजा हुआ नोटिस है। उन्होंने स्टडी लीव ली थी। जिसके के लिए उन्होंने एक बांड साइन किया था। उसके बाद आपको पूरी सैलरी मिलती है लेकिन उन्होने एक पैसा नहीं लिया क्योंकि वो एलओपी पर थे। उन्होंने कोई नियम नहीं तोड़ा है।













Click it and Unblock the Notifications