अमेरिका में सिक्खों को पगड़ी बांधने व दाढ़ी रखने की इजाजत

अमेरिका में अब इस विधायक को कानून के रूप में मंजूरी मिल गई है। इस कानून के बाद से अब सिक्ख समुदाय के लोग पुलिस विभाग और ट्रांजिट अथॉरिटी जैसे अहम विभागों में भी पगड़ी पहनकर और दाढ़ी के साथ जा सकेंगे। काफी समय पहले सिक्ख कोअलिशन नाम की संस्था ने कार्यस्थलों पर धार्मिक स्वतंत्रता नाम के इस विधेयक को मंजूर करवाने की शुरुआत की थी। इसके बाद इसे कानून बनाया गया।
इस विधेयक के पास हो जाने से अमेरिका में रह रहे सिक्ख समुदाय के बहुत से लोगों को फायदा पहुंचेगा। कई लोग सरकारी विभागों में सिर्फ इसलिए काम नहीं कर पाते थे क्योंकि इसके लिए उन्हें अपनी धार्मिक मान्यताओं को किनारे रखना पड़ता था। इस विधेयक के कानून बनने के पीछे एक वजह यह भी है कि अमेरिका में लंबे समय से सिक्ख समुदाय के लोग रह रहे हैं। जिनमें से बहुत से लोगों को वहां की नागरिकता भी प्राप्त है। जिस आधार पर सिक्ख समुदाय के लोग किसी भी विभाग में काम करने के लिए आजाद हैं।












Click it and Unblock the Notifications