पति के लिए अनशन करेगी दूसरी पत्नी

Second wife to go on Fast for Husband
फतेहाबाद। भूना में एक महिला अपने पति को पाने के लिए एसपी कार्यालय के बाहर अनशन करने जा रही है। बताया जा रहा है पति के लिए दो बीवियों के बीच कानूनी जंग चल रही है। शिकायत के बावजूद कार्रवाई न करने से दूसरी पत्नी मनजीत कौर गुरुवार को एसपी कार्यालय के सामने अनशन पर बैठने का फैसला लिया है।

उसका कहना है कि गांव दिगोह की कमलजीत कौर, चंदोकलां के सतनाम सिंह व तीन अन्य व्यक्तियों ने 24 अगस्त को अफसर कालोनी टोहाना में उसके घर पर धावा बोल दिया था। उन्होंने उसकी पिटाई की। इस कारण उसका दो माह का गर्भ गिर गया। उक्त लोग उसके पति केहर सिंह को साथ ले गए। मनजीत कौर ने बताया कि उसका मेडिकल चेकअप टोहाना के सिविल अस्पताल में हुआ। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कोई मामला दर्ज नहीं किया।

गांव दिगोह का 45 वर्षीय केहर ङ्क्षसह कमलजीत कौर के साथ शादीशुदा है। उसने बीती 6 मई को टोहाना की अफसर कालोनी की मनजीत कौर उर्फ दलजीत कौर के साथ शादी कर ली। मनजीत के अनुसार इस शादी में केहर सिंह की पहली पत्नी कमलजीत कौर की भी सहमति थी। मनजीत कौर ने बताया कि शादी के एक महीने पहले केहर सिंह की पहली पत्नी कमलजीत कौर ने 15 एकड़ जमीन अपने व अपने बेटे सतविंद्र सिंह के नाम करा ली। अब केहर सिंह के नाम कोई संपत्ति नहीं है। आरोप है कि उसने षड्यंत्र के तहत संपत्ति हड़पी है।

इस बारे उसने 29 अगस्त को एसडीएम बलजीत सिंह को शिकायत की थी। एसडीएम के निर्देश पर केहर सिंह को गिरफ्तार करा लिया। भूना पुलिस ने केहर सिंह को एसडीएम की कोर्ट में पेश किया, जहां केहर सिंह ने मनजीत कौर को अपनी पत्नी मानने से इंकार कर दिया था। एसडीएम ने टोहाना पुलिस को केहर सिंह को हिरासत में लेकर जांच के निर्देश दिए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+