अमर सिंह का बुरा दौर जारी, स्थायी समिति से पत्ता साफ

और उनके ऊपर गिरफ्तारी के बादल मंडरा रहे हैं वहीं एक और बुरी खबर उनके लिए ये है कि उन्हें लोकपाल विधेयक पर विचार कर रही संसदीय स्थायी समिति से अलग करने की पूरी तैयारी कर दी गई है। क्योंकि अमर सिंह सपा पार्टी की हैसियत से इस समिति में शामिल थे। लेकिन अब अमर सिंह सपा पार्टी के हिस्सा नहीं है, इसलिए उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया जा रहा है।
जबकि वहीं कांग्रेस प्रवक्ता मनीष तिवारी ने अपना नाम स्थायी समिति से अपना नाम वापस ले लिया क्योंकि ऐसा कहा जा रहा है कि कांग्रेस अब अन्ना को लेकर कोई विवाद नहीं चाहती है। हालांकि अन्ना टीम ने लालू यादव पर भी सवाल उठाया था लेकिन अभी भी लालू यादव इस समिति के हिस्सा है। कमेटी की अगली बैठक सात सितंबर को है।












Click it and Unblock the Notifications