देश में भ्रष्‍टाचार की मशाल जला, रालेगण लौटे अन्‍ना

Anna Hazare back to native village Ralegan Siddhi
बेंगलूरु। अन्‍ना हजारे बुधवार को गुड़गांव स्थित मेदांता अस्‍पताल से निकलकर महाराष्‍ट्र स्थित अपने गांव रालेगण सिद्धि पहुंचे। इसके लिए टीम अन्‍ना ने कारण बताया है कि अन्‍ना हजारे गणेश चतुर्थी के मौके पर अपने घर जाकर गणेश पूजा करना चाहते थे। अन्‍ना हजारे अपने 12 दिन के अनशन के बाद 4 दिन तक इस अस्‍पताल में भर्ती रहे थे। अन्‍ना हजारे के अपने गांव जाने की जानकारी उनके समर्थकों को नहीं दी गई। वे चुपके से दिल्‍ली से उड़ान भरकर महाराष्‍ट्र पहुंच गए। गांव पहुंचने पर उनका औपचारिक स्‍वागत किया गया।

अनशन के बाद अन्‍ना हजारे का स्‍वास्‍थ्‍य काफी खराब चल रहा था। उनका इलाज कर रहे डॉक्‍टरों का कहना है कि उन्‍हें लगभग 1 हफ्ता तक अस्‍पताल में भर्ती रहना पड़ सकता है। अनशन की वजह से उनका 7 किलोग्राम से ज्‍यादा वजन कम हो गया है। अस्‍पताल में उन्‍हें खाने में तरल पदार्थ ही दिए जा रहे थे। अन्‍ना हजारे का अचानक ही कैसे घर वापसी का प्‍लान बन गया इसके बारे में सही से टीम अन्‍ना भी नहीं बता पा रही है।

अन्‍ना हजारे लगभग 1 महीने के बाद अपने घर लौटे हैं। उनकी जीत से पूरे गांव में खुशी की लहर है। लोकपाल बिल पर सरकार को झुकाकर अपनी शर्तें मनवाने वाले अन्‍ना हजारे आज पूरे देश के हीरो बन गए हैं। ऐसे में गांव वाले गर्व महसूस कर रहे हैं। अनशन खत्‍म करते समय अन्‍ना हजारे ने कहा था कि अभी आधा काम खत्‍म हुआ है और आधी जंग बाकी है। बचा हुआ काम करने के लिए वे पूरे देश में घूमकर जनलोकपाल बिल को पारित कराने के लिए काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+