सास को मारने के लिए दी नींद की 70 गोलियां

70-pills dose but mother in law survives
नई दिल्ली। संपत्ति के लिए बहू रीना सिंघल (28) ने अपनी बुजुर्ग सास आशा सिंघल (60) को नींद की 70 गोलियां देकर हत्या की साजिश रची। बेहोशी की हालत में सास को एम्स के बाहर फुटपाथ पर फेंक आई। रीना ने पुलिस को गुमराह करने के लिए ने आनंद विहार थाने में सास की गुमशुदगी भी दर्ज करा दी। शुरुआती जांच के बाद शक के आधार पर पुलिस ने रीना को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में उसने अपना अपराध भी कबूल कर लिया। एम्स में भर्ती सास की हालत अभी स्थिर है। आशा सिंघल दिल्ली प्रदेश भाजपा नेता डा. हर्षवर्धन की बहन हैं।

पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त प्रभाकर ने बताया कि 27 अगस्त को डी-29 निवासी रीना सिंघल ने आनंद विहार थाने में अपनी सास आशा की गुमशुदगी दर्ज कराई। उसने पुलिस को बताया कि 24 अगस्त की सुबह उसकी सास पश्चिम विहार अपने छोटे बेटे प्रतीक सिंघल के घर गई थी। वह न तो बेटे के पास पहुंची और न ही घर लौटी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो पता चला कि 24 अगस्त को सुबह रीना खुद तबीयत खराब होने की बात कर अपनी सास को कार से ले गई थी। पुलिस ने रीना से जब इसके बारे में पूछताछ की तो वह बयान बदलती रही। पुलिस ने शक के आधार पर उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की तो रीना ने अपना अपराध कबूल कर लिया। उसने पुलिस को बताया कि उसकी सास ने आनंद विहार का मकान बेचा था। उसकी मोटी रकम आने वाली थी। सास के मरने के बाद वह 50 फीसदी की हिस्सेदार थी। जल्दी दौलत पाने की वजह से उसने सास को मारने की साजिश रची।

24 अगस्त को उसने सास को 70 नींद की गोलियां दी और उसे एम्स के बाहर फुटपाथ पर फेंक आई।वह अपनी नौकरानी के साथ मिल कर किसी अस्पताल के बाहर फेंकना चाहती थी, लेकिन हर जगह भीड़ थी। वह अपनी नौकरानी को लेकर अस्पताल -दर अस्पताल घूमती रही। एम्स के बाहर भीड़ न होने पर वहां फेंक दिया।

खैरियत रही कि एक गार्ड ने आशा को देख लिया और उन्हें भर्ती करा दिया। रीना के पति शारीरिक रुप से विकलांग है। बाद में आशा की गुमशुदगी दर्ज करा कर पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की। इस बीच एम्स के सिक्योरिटी गार्ड ने आशा को अस्पताल में भर्ती करा दिया।अस्पताल में उनकी हालत स्थिर है। रीना ने पुलिस को बताया कि उसका पति बीमार रहता है, उसे कम दिखाई देता है। पुलिस रीना से पूछताछ कर मामले की छानबीन कर रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+