35 भारतीय कंपनियों ने फोर्ब्स में लहराया अपना परचम
सूची में उन कंपनियों को शामिल किया गया है जिनकी सालाना आय 50 लाख अमेरिकी डॉलर से लेकर एक अरब डॉलर के बीच है। इसके अलावा सूची में पाकिस्तान की मिलेट ट्रेक्टर्स और सॉफटवेयर कंपनी नेस्टर टेक् नोलॉजी व श्रीलंका की चार कंपनियों को भी शामिल किया गया है। सूची में जिन 35 भारतीय कंपनियों को शामिल किया गया है उनमें से प्रमुख कंपनियां है एसआरएफ, पालीप्लेक्स तथा ग्लोडाइन टेक्नोसर्व, एसआरएफ एक रसायन आधारित औद्योगिक कच्चे माल कंपनी है, पालीप्लेक्स पालीस्टर फिल्म तथा ग्लोडाइन टेक्नोसर्व आईटी सेवा प्रदाता कंपनी है।
भारत की सबसे बड़ी बैटरी निर्माता कंपनी एक्साइड जो पिछले साल इस लिस्ट में शामिल थी 12 महिने के अन्दर 1 बिलियन यूएस डॉलर का कारोबार किया है। हम आपको बता दे फोर्ब्स एक द्वि-साप्ताहिक पत्रिका है जो एक निजी स्वामित्व वाली प्रकाशन एवं मीडिया कंपनी है।













Click it and Unblock the Notifications