'सही है अमर, शांति भूषण और मुलायम के बातचीत की सीडी'

गौरतलब है कि क्लोजर रिपोर्ट के मुताबिक दिल्ली की प्राइवेट लैब और सीएफएसएल ने इस सीडी को असली बताया है। दिल्ली पुलिस ने इस क्लोजर रिपोर्ट पर काफी छानबीन और गहन जांच कर फाइल करने की तीथि से एक माह पहले ही फाइल कर दिया है। मालूम हो कि इससे पहले चंड़ीगढ़ लैब ने इस सीडी को नकली बताते हुए कहा था कि सीडी के साथ छेड़खानी की गई है।
उल्लेखनीय है कि इस सीडी की जांच अबतक कुल 3 लैबों में हो चुकी है। सीएफएसएल की दो लैब से सीडी को लेकर अलग-अलग रिपोर्ट आ चुकी है। बताते चलें कि इस सीडी में पूर्व कानून मंत्री शांति भूषण, अमर सिंह और सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह के बीच फोन पर बातचीत को रिकार्ड करले का दावा किया गया है। इस सीडी को लेकर दावा यह भी किया गया है कि तीनो के बीच पैसों की लेन देन पर चर्चा हो रही थी। शांति भूषण ने इस सीडी को फर्जी बताते हुए इसकी शिकायत दिल्ली पुलिस से की। इस सीडी को जांच के लिए दिल्ली की सीएफएसएल लैब भेज दिया।












Click it and Unblock the Notifications