अन्ना को जूस पिलाने वाली सिमरन, इकरा बनीं सबकी चहेती

उसके घर आने वालों का तांता लग गया। हालांकि, यह प्रसिद्धि उसे क्यों मिल रही है इस बारे में कक्षा एक में पढ़ने वाली सिमरन को नहीं पता है। पहली बार रामलीला मैदान गई सिमरन को यह भी नहीं पता कि मैदान में लोग क्यों इकट्ठा हुए थे। बस उसे इतना पता है कि लोग अन्ना जिंदाबाद नारे लगा रहे थे। सिमरन अपनी माता पिता और तीन भाइयों के साथ रहती है और परिवार में सबसे छोटी है।
उसकी मां रेखा देवी ने बताया कि वह पांच दिन से लगातार रामलीला मैदान जा रही थी। रविवार को स्कूल की छुट्टी थी तो वह बेटी को भी साथ ले गई। तभी कुछ लोग आए सिमरन से पूछा कि अन्ना जी को जूस पिलाओगी तो उसने कहा हां कह दिया। बस उसे अन्ना के पास ले जाया गया। वहां उसने नारियल पानी पिलाकर अन्ना का अनशन तुड़वाया।
उधर अन्ना का अनशन तुड़वाने गई इकरा कहती है पिछले कई दिनों से टीवी पर अन्ना हजारे को देख रही थी और उनकी बातें भी सुनती रही हूं। उनके समर्थकों का भी जोश देखती थी और वे अन्ना के मंच पर आते ही उड़ान भरते दिखाई देते थे। लेकिन, वे अन्ना के पास तक नहीं पहुंच पाते थे। इस तरह मैं बहुत ही खुश किस्मत हूं जो बिना कुछ किए अन्ना के पास पहुंच गई। यह सब अन्ना की इच्छा एवं सोच के चलते हुआ। यह बातें अन्ना को नारियल पानी एवं शहद पिलाकर उनका अनशन खत्म कराने वाली इकरा ने कही।
रामलीला मैदान के पास ही तुर्कमान गेट के पास रहने वाली आठ वर्षीय इकरा का रविवार की सुबह से जमीन पर पैर नहीं है। वह खुशी से फूले नहीं समा रही है। दरियागंज स्थित एमसीडी के स्कूल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाली इकरा कहती है कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि वह उस अन्ना से मिल सकेगी जिनकी एक झलक पाने के लिए पूरे देश के लोग लालायित हैं। इकरा ने बताया कि उन्हें सुबह बताया कि अन्ना का अनशन खत्म कराने के लिए उसे मंच पर बुलाया गया है। यह सुनने के बाद से वह बहुत ही खुश थी। वह जल्द से जल्द मंच पर पहुंचने के इंतजार में थी। उसे सुबह 10 बजे मंच पर बुलाया गया।












Click it and Unblock the Notifications