भ्रष्टाचार के खिलाफ साइकिल रैली निकालेंगे कांग्रेस नेता

इसके लिए वे एक माह के भीतर खोजी टीम तैयार करेंगे। खोजी टीम में 11 से 51 सदस्य तक शामिल हो सकते हैं, जिनका चयन पैनल तैयार कर किया जाएगा। चंडीगढ़ प्रेस क्लब में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कांग्रेस के प्रदेश महासचिव ने बताया कि खोजी टीम द्वारा तैयार दस्तावेजों के आधार पर भ्रष्ट नेताओं, अफसरों व पूंजीपतियों के नामों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उसके बाद तमाम दस्तावेजों के आधार पर राज्य सरकार से उनके विरुद्ध कार्रवाई का अनुरोध होगा। जरूरत पडऩे पर ऐसे लोगों के विरुद्ध आपराधिक मुकदमे भी दर्ज कराए जा सकते हैं और अदालतों का सहारा लिया जाएगा।
प्रो. छत्तरपाल हिसार संसदीय सीट पर होने वाले उपचुनाव में कांग्रेस के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। उन्होंने बताया कि उन्हें टिकट मिलने अथवा नहीं मिलने की स्थिति में भ्रष्टाचार के विरुद्ध अभियान जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचारियों की पहचान यदि कांग्रेस नेताओं के रूप में भी होती है तो उसे भी सार्वजनिक किया जाएगा। पूर्व मंत्री ने कहा कि अन्ना हजारे के आंदोलन के देश-प्रदेश में अच्छे नतीजे आने वाले हैं। लोहा चूंकि गर्म है। इसलिए चोट करने की जरूरत है।












Click it and Unblock the Notifications