अम्बाला में महिला व दो मासूम बच्चों की हत्या

पोस्टमार्टम के लिए शवों को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। तीनों के गले व छाती पर धारदार हथियार से वार किए गए थे। एएसपी देवेंद्र यादव और फिंगर पिं्रट एक्सपर्ट टीम ने मौका-ए-वारदात का मुआयना किया। लगभग 35 वर्षीय महिला ने लाल रंग का सूट पहना था और गले में मंगल सूत्र था। मृतक दोनों बच्चों की उम्र आठ व दस वर्ष के लगभग थी। एक बच्चे ने निक्कर टी-शर्ट जबकि दूसरे ने पेंट व शर्ट पहनी थी। तीनों शव साथ-साथ पड़े हुए थे।
सरपंच राजेंद्र ने शुक्रवार सुबह पुलिस को सड़क किनारे पड़े दो लड़कों और एक महिला के शवों की सूचना दी। थाना प्रभारी अजैब सिंह तुरंत पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। 32 वर्षीय महिला की गर्दन और छाती पर धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई, जबकि बच्चों के भी गर्दन और अन्य हिस्सों पर हमले के निशान थे। लाल रंग का सूट पहनी महिला के पैरों में नए सेंडल और गले में मंगलसूत्र था। शवों को पोस्टमार्टम के लिए छावनी के सिविल अस्पताल भेजा गया है। प्रदेश के सभी थानों में सूचना दे दी गई है ताकि इनकी शिनाख्त हो सके।












Click it and Unblock the Notifications