संसद के आंकड़े बता रहे ओमपुरी को झूठा

दैट्स हिदी के पास जो आंकड़े उपलब्ध हैं उसके अनुसार, वर्तमान संसद में चुनकर आए 80 फीसदी सांसद स्नातक हैं। इनमें से तो कुछ ने इससे आगे भी उच्च शिक्षा प्राप्त की है। वर्तमान लोकसभा के 545 सांसदों में से 260 स्नातक तथा 142 स्नातकोत्तर हैं। दो महिला सांसदों समेत 24 सांसदों ने पीएचडी कर रखी है। शेष में से 20 सांसद हाईस्कूल फेल, 32 सांसद हाईस्कूल तथा 47 सांसद इंटरमीडिएट हैं। आठ सांसद डिप्लोमाधारी तथा नौ सांसद अंडरग्रेजुएट हैं। वर्तमान संसद में कुल 254 सांसद ऐसे हैं जो दुबारा या अधिक बार चुने जा चुके हैं जबकि 291 लोग पहली बार चुनकर संसद पहुंचे हैं।
वहीं सांसदों को बुरा भला कहने के मामले में किरण बेदी को नोटिस संसद देगी। पर किरण बेदी ने अपनी सफाई में कहा कि उनका इरादा किसी को ठेस पहुंचाने का नहीं था, लेकिन साथ ही स्पष्ट किया कि वह अपने बयान पर माफी नहीं मानेंगी और धमकियों की वह परवाह नहीं करतीं। उन्होंने कहा कि गुस्से और सहानुभूति की वजह से उनसे यह प्रतिक्रिया हुई। अन्ना का अनशन का वह 11वां दिन था। उस समय ऐसी स्थिति उत्पन्न होना लाजिमी था। किरण ने दावा किया कि रामलीला मैदान में शुक्रवार को उनकी ओर से राजनीतिज्ञों की छी छी करने से राजनीतिक दलों में परिवर्तन आया और यहां तक कि भाजपा के नेता लालकृष्ण आडवाणी ने उन्हें फोन किया। किरण ने इस बात से इंकार किया कि अन्ना पक्ष और सरकार के बीच अंतिम दौर की बातचीत के दौरान उन्हें दरकिनार कर दिया गया था।












Click it and Unblock the Notifications