लोकपाल पर गांधी बनाम गांधी, राहुल विलेन तो हीरो बने वरुण

Gandhi Vs Gandhi on Lokpal, Rahul turn villen while Varun become Hero
दिल्‍ली। राहुल गांधी युवाओं के नेता कहलाए जाते हैं। देश में उनको सेलिब्रिटीज की तरह ट्रीट किया जाता है। वे युवाओं से राजनीति में आने की अपील भी करते हैं। बहुत से युवाओं ने उनकी अपील पर अमल करते हुए राजनीति की तरफ कदम बढ़ाए। लोकपाल बिल ने राहुल गांधी को बहुत बड़ा झटका दिया है। उन्‍होंने कभी सपने में भी नहीं सोचा होगा कि लोकपाल पर टिप्‍पणी उन्‍हें इतनी महंगी पड़ जाएगी कि जो युवा उनके आगे-पीछे घूमते थे वे ही उनके घर का घेराव कर लेंगे। कुल मिलाकर कहें कि राहुल गांधी की लोकप्रियता में कमी आई है।

ये तो कहानी है कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी की। अब एक दूसरे गांधी हैं जिन्‍हें अपने राजनीतिक अस्‍तित्‍व के लिए भारतीय जनता पार्टी का सहारा लेना पड़ा। ये अब बीजेपी के युवराज बन गए हैं। जी हां हम बात कर रहे हैं वरुण गांधी की। लोकपाल बिल ने उन्‍हें हीरो बना दिया है। लोकपाल बिल पर वे सुष्‍मा स्‍वराज के साथ मिलकर बीजेपी का नेतृत्‍व करते हुए नजर आए। इस दौरान ऐसे भी संकेत मिले कि 2014 में होने वाले लोकसभा चुनावों में बीजेपी वरुण गांधी को सामने करने का मन बना रही है। जिसका मतलब है आने वाले समय में पार्टी का नेतृत्‍व युवा वरुण गांधी को मिल सकता है।

पिछले लोकसभा चुनावों में मुस्लिमों पर टिप्‍पणी करके आलोचनाओं का सामना करने वाले वरुण गांधी अब सोच समझकर हर बयान दे रहे हैं। उस समय बीजेपी ने खुद को उनके बयान से अलग कर लिया था। राहुल गांधी की चर्चा उस समय हर जुबान पर थी। लोकपाल बिल ने अब इस कहानी को उलट दिया है। लोकपाल बिल पर जिस तरह से राहुल गांधी ने टिप्‍पणी की थी उससे पूरे देश में उनके खिलाफ गुस्‍सा है। वरुण गांधी ने अन्‍ना हजारे के जनलोकपाल बिल का खुलकर समर्थन किया था। जिस वजह से उन्‍हें लोगों का समर्थन मिल रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+