9 सिंतबर को सूली पर लटकाये जायेगें राजीव गांधी के हत्यारे
और उनको ये फांसी आने वाले सिंतबर महीने की 9 तारीख को दे दी जायेगी। और ये हत्यारे हैं लिबरेशन टाइगर्स ऑफ तमिल ईलम यानी एलटीटीई के सदस्य मुरुगन, सांतन और पेरारिवलन हैं। जिनकी याचिका को शुक्रवार को राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल ने उस खारिज कर दिया है, जो उन्होंने 11 अगस्त को दी थी। इस बात की जानकारी वेल्लूर जेल के अधीक्षक आर अरिवुदेनम्बी ने मीडिया को थी।
जेलर ने कहा कि हत्यारों को अपने परिजनों से मिलने की इजाजत दे दी गयी है। वो अपनी मौत से पहले अपने परिजनों से मिल सकते हैं वो भी जेल में ही। गौरतलब है कि देश के प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की 21 मई, 1991 को श्रीपेरंबदूर में एक चुनावी रैली के दौरान हत्या कर दी गई थी। 1998 में स्पेशल कोर्ट ने मुरुगन, सांतन, पेरारिवलन और मुरुगन की पत्नी नलिनी समेत इस हत्याकांड के सभी 26 अभियुक्तों को मौत की सजा सुनाई थी। आपको बता दें कि सोनिया गांधी ने ही नलिनी की सजा को उम्र कैद में तब्दील करने की बात कही थी।













Click it and Unblock the Notifications