दोबारा जारी कराए जा सकेंगे पुराने पासपोर्ट

चंडीगढ़ के कार्यवाहक रीजनल पासपोर्ट आफिसर बख्शी सिंह ने बताया कि क्षेत्रीय कार्यालय में तीनों राज्यों हरियाणा, पंजाब व चंडीगढ़ के उन जिलों के पुराने पासपोर्ट दोबारा जारी किए जाएंगे, जो चंडीगढ़ रीजन के दायरे में आते हैं।
उन्होंने बताया कि सोमवार से सुबह साढ़े आठ बजे से साढ़े दस बजे तक रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया चलेगी। रजिस्ट्रेशन आन लाइन किए जाएंगे। पासपोर्ट 30 अगस्त से एक माह की अवधि के भीतर रि-इश्यू हो सकेंगे। सिंह के अनुसार पासपोर्ट धारकों की सुविधा के लिए रीजनल आफिसर में तत्काल सेवा का काउंटर भी बनाया गया है, ताकि लोगों को किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़े।












Click it and Unblock the Notifications