राहुल गांधी के बयान के बाद फरीदाबाद में बवाल

Heavy protest in Faridabad after Rahul's comment over Lokpal Bill
फरीदाबाद। जन लोकपाल बिल पर 11 दिन शांत रहने के बाद अचानक संसद में राहुल गांधी द्वारा बयान देने पर अन्ना समर्थकों का आक्रोश और बढ़ गया है। उन्होंने सड़कों पर उतरकर सरकार व राहुल गांधी के खिलाफ नारेबाजी की और सरकार का पुतला फूंककर अपना गुस्सा जाहिर किया। शहर में जगह-जगह धरने-प्रदर्शन, रैली व जुलूस निकाले गए। अन्ना के जयकार और सरकार के खिलाफ लोगों ने हुंकार भरी। कुछ समर्थकों ने प्रार्थना सभा व हवन-यज्ञ कर अन्ना की सलामती की दुआ मांगी।

मानव श्रृंखला बनाकर जताया छात्रों ने रोष प्रदर्शन

वहीं अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने अजरौंदा चौक से मैगपाई चौक तक भ्रष्टाचार के विरोध में मानव श्रंखला बनाकर विरोध जताया। इसमें नेहरू कॉलेज, वाईएमसीए विश्वविद्यालय, मानव रचना विश्वविद्यालय, डीएवी शताब्दी कॉलेज, आईटीआई, राजकीय महिला कॉलेज सहित दो स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। वाईएमसीए विश्वविद्यालय की करीब 500 छात्र-छात्राएं छात्र नेताओं के नेतृत्व में मानव श्रृंखला में पहुंचे। छात्रों को कहना है कि अन्ना हजारे का आंदोलन जन आंदोलन बन चुका है। अन्ना हजारे के समर्थन में शहर के लोगों ने कैंडल मार्च निकालकर अपना विरोध प्रकट किया। इस दौरान सरकार के विरोध में नारेबाजी भी की। इसके बाद ये मेन बाजार, गढिय़ा बाजार, सर्राफा मार्केट, जैन गली, ताली मंडी, आर्य समाज रोड, पुरानी अनाज मंडी, रामलीला मैदान, राजीव गांधी चौक व पुरानी जीटी रोड होते हुए वापस जगजीवन चौक पहुंचे। समर्थकों ने कहा कि अन्ना हजारे जन-जन की आवाज को सरकार तक पहुंचाना चाहते हैं।

बच्चों भी नहीं रहे पर पीछे

अन्ना हजारे के समर्थन में शुक्रवार को शहर में अलग-अलग जगह स्कूली बच्चों ने रैली व पैदल मार्च निकाला। इस दौरान छात्रों ने नारेबाजी और प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार से जन लोकपाल बिल जल्द लाने की मांग की। स्कूल के बच्चों ने जन लोकपाल बिल के समर्थन में भीकम कॉलोनी से तिगांव रोड, मेन बाजार, पंचायत भवन से होते हुए रैली निकाली। इस दौरान बच्चों के हाथों में बैनर और तिरंगा थे। इनके हाथों में नारे और स्लोगन लिखी तख्तियां थीं। ये वंदे मातरम् और भारत माता के नारे लगा रहे थे। शुक्रवार को स्कूल व कॉलेज के छात्रों के कई दल अपना समर्थन देने के लिए दिल्ली के रामलीला मैदान भी गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+