लीबिया: निरकुंश गद्दाफी लगा रहा है लाशों का ढे़र

वे अस्पताल में कई बुरी तरह से घायलों को त्रिपोली की तपती गर्मी में छोड़ गए थे। इसके अलावा शहर के अन्य हिस्सों से भी शव बरामद हो रहे हैं। दर्दनाक और हिला कर रख देने वाली बात यह है कि जितने शव बरामद हुए हैं उनमें से कई शवों के हाथों में हथकडि़यां लगी हुई हैं। लीबिया के दोनों पक्ष एक दूसरे पर याताना का आरोप लगा रहे हैं।
बीबीसी की रिपोर्ट के अनुसार यह अनुमान लगाना मुश्किल है कि अस्पताल में इतने लोगों की मौत कैसे हुई। प्राप्त जानाकरी के अनुसार अस्पताल में जो कुछ भी देखा गया वह बेहद ही खौफनाक और झकझोर कर रख देने वाला है। अस्पताल में जगह जगह पर क्षत विक्षत लाशें पड़ी है। सूत्रों की मानें तो लाशों की संख्या लगभग 200 या फिर उससे भी अधिक हैं।
वहीं दूसरी तरफ विद्रोहियों ने दावा किया है कि त्रिपोली अब पूरी तरह से उनके कब्जे में है और अब कुछ ही इलाकों में गद्दाफी के वफादार उन्हें थो़डी-बहुत टक्कर दे रहे हैं। शहर का केंद्रीय हिस्सा तो अब शांत लग रहा है, लेकिन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट के आस-पास कुछ झडपें जारी हैं। इसके अलावा तेल बंदरगाह रास लानूफ में भी संघर्ष चल रहा है।












Click it and Unblock the Notifications