जनलोकपाल लागू करने की मांग पर हिसार रहा पूर्ण बंद
हिसार
। अन्ना हजारे तथा जनलोकपाल बिल के समर्थन में आज हिसार बंद का आह्वान पूर्ण रूप से सफल हुआ। बाजार में कहीं भी कोई दुकान खुली हुई दिखाई नहीं दी। हजारे आन्दोलन के चलते शहर पूर्ण रूप से बंद रहा। बंद में शहर के लगभग हर व्यापारी, दुकानदार आदि ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपनी दुकानें व प्रतिष्ठान आदि बंद रखे। id="toptextpromo">कुछ
दुकानदारों ने अपनी दुकानें बंद कर वहीं धरना दिया और मुंडन करवाया तो वहीं अनेक दुकानदार, युवा, व्यापारियों आदि ने शहर भर में वाहनों के काफिले के साथ रैली निकाली और जनलोकपाल बिल लागू करने व हजारे जिंदाबाद संबंधी नारे लगाए। आन्दोलन को लेकर लोगों ने कहा कि आज हम सभी अन्ना के साथ है और उनका इस भ्रष्टाचार की लड़ाई में साथ देंगे। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>शहरवासियों
ने कहा कि आज क्रांति की ज्वाला ने जन्म ले लिया है और लोग अपना अधिकार लेकर ही रहेंगे। उन्होंने कहा कि मंत्री से लेकर चपरासी तक छोटे से छोटा काम करवाने के लिए भी रिश्वत लेते हैं तो वहीं शिक्षण संस्थाओं में प्रवेश, नौकरी देने आदि संबंधित काम करवाने के लिए भी लाखों रुपए रिश्वत के रूप में मांग की जाती है, जिससे देश का प्रत्येक नागरिक दुखी हो चुका है और इस व्यवस्था में पूर्ण रूप से बदलाव चाहता है। दुकानें व प्रतिष्ठान बंद होने के कारण आमजन को हालांकि समस्याएं आई लेकिन आमजन ने भी हजारे के समर्थन में इस प्रकार के बंद को औचित्यपूर्ण बताया और दुकानदारों व व्यापारियों की प्रशंसा की।











Click it and Unblock the Notifications