जीत की ओर अन्ना, तीनों मांगों पर जदयू की भी हरी झंडी

इसे अगर दूसरे शब्दों में कहें तो कम शर्तों के साथ जेडी (यू) अन्ना के सहमत है। लोकसभा में नेता विपक्ष सुषमा स्वराज ने प्रभावी लोकपाल की मांग को लेकर अनशन पर बैठे सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के जन लोकपाल विधेयक के तीनों प्रमुख बिंदुओं पर सहमति जताई है। आगे बढ़ने से पहले आपको बताते चलें कि अन्ना की ओर से तीन शर्ते रखी गई थी जिसमें पहली थी राज्यों में लोकायुक्तों की नियुक्ति, दूसरी थी सिटिजन चार्टर और तीसरी थी काम ना होने पर कर्मचारियों की वेतन कटौती।
सदन में इस समय नियम 194 के तहत बहस हो रही है। अब से थोड़ी देर पहले अन्ना हजारे की ओर से रखी गयी तीनों शर्तों पर कांग्रेस और भाजपा सशर्त राजी हो गये थे। औ इन सभी मुद्दों पर बहस होने के बाद जेडी (यू) ने भी अन्ना की मांगो पर सहमती दे दी है।












Click it and Unblock the Notifications