कुछ नहीं हुआ है मुझे, अभी चार-पांच दिन और अनशन कर स‍कता हूं: अन्‍ना

I can still fast for one more week, says Anna Hazare
दिल्‍ली। समाजसेवी अन्‍ना हजारे का भ्रष्‍टाचार के खिलाफ अनशन का आज 12वां दिन है। अन्‍ना के इस अनशन से एक तरफ जहां सरकार परेशान है वहीं दूसरी तरफ उनकी स्‍वास्‍थय को लेकर डाक्‍टर भी बेहद चिंतीत हैं। मगर इन सबके अलावा अन्‍ना ने आज अपने समर्थकों को संबोधित करते हुए कहा कि "आप लोग मेरे स्‍वास्‍थय को लेकर परेशान न हों। मैं बिल्‍कुल ठीक हूं और अभी चार-पांच दिन और अनशन कर सकता हूं।" अन्‍ना ने समर्थकों से कहा कि जबतक जबतक जन लोकपाल विधेयक पारित नहीं होगा उनका धरना जारी रहेगा। उन्‍होंने कहा कि जबतक यह विधेयक प‍ारित नहीं होगा मैं मरुंगा नहीं।

आपको बतात चलें कि शुक्रवार को अन्‍ना हजारे ने समर्थकों के सामने कुछ नहीं बोला था और इससे समर्थकों के बीच अन्‍ना के स्‍वास्‍थय को लेकर चिंता फैल गई थी। मगर शनिवार की सुबह अन्‍ना एक बार फिर तेवर में दिखे और रामलीला मैदान से एक बार फिर भारत माता की जय और वंदे मा तरम का नारा लगाकर समर्थकों को बता दिया कि वह बिल्‍कुल ठीक हैं।

अन्‍ना ने समर्थकों से कहा कि घबराने की कोई बात नहीं है। डाक्‍टरों की एक टीम हर घंटे उन्‍हें देख रही है। समर्थकों को संबोधित करते हुए अन्‍ना हजारे ने कहा कि मैं जो कुछ भी कर रहा हूं वह अपने लिये नहीं बल्कि देश के लिये कर रहा हूं। अन्‍ना ने कहा कि उन्‍होंने अपनी जिदंगी देश के नाम कर दी है। उन्‍होंने गीता उपदेश "यदा यदा ही धर्मस्‍य..." को याद करते हुए कहा कि भगवान ने मुझे इस कार्य के लिये चुना है और मैं इससे पीछे नहीं हटुंगा। अन्‍ना ने देशभर से मिल रहे विशाल जन समर्थन के लिये देश वासियों को धन्‍यवाद दिया। मालूम हो कि अन्‍ना की स्‍वास्‍थय की निगरानी कर रहे डाक्‍टरों का कहना है कि अन्‍ना का वजन 7 किलोग्राम कम हुआ है और अब वह कमजोरी व थकान महसूस कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+