अस्‍पताल में भर्ती हो सकते हैं अन्‍ना हजारे

Anna may have to Rush to the Hospital if he continue his fast
दिल्‍ली। अन्‍ना हजारे के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करने के बाद डॉक्‍टरों का कहना है कि अगर अन्‍ना हजारे अपना अनशन जारी रखते हैं तो शाम तक उन्‍हें अस्‍पताल में भर्ती करने की नौबत आ सकती है। उनके अनशन का आज 12वां दिन है। इस दौरान उनके स्‍वास्‍थ्‍य में लगातार गिरावट आ रही है। अन्‍ना हजारे का वजन 7 किलोग्राम कम हो गया है। अन्‍ना हजारे के स्‍वास्‍थ्‍य की जांच करने वाले डॉक्‍टर त्रेहान ने बताया कि अब अन्‍ना हजारे का शरीर और अनशन सहन नहीं कर सकता है। आज शाम से पहले उन्‍हें किसी भी हालत में ड्रिप देनी पड़ेगी।

अन्‍ना हजारे अपनी 3 शर्तों के कारण अनशन न तोड़ने की जिद पर अड़े हुए हैं। अन्‍ना हजारे सिटी चार्टर, राज्‍यों में लोकायुक्‍त और छोटे कर्मचारियों को भी लोकपाल के दायरे में लाए जाने की मांग की जा रही है। अब ऐसी उम्‍मीद की जा रही है कि सरकार अन्‍ना हजारे की इन 3 शर्तों को कुछ शर्तों के साथ मानती हुई नजर आ रही है। आज संसद में प्रश्‍नकाल के दौरान बीजेपी ने भी अन्‍ना की इन शर्तों पर अपनी मंजूरी दी है।

आज सुबह वित्‍तमंत्री प्रणव मुखर्जी के बयान के बाद से लोकसभा में लोकपाल बिल पर बहस शुरू हुई। इस बहस के दौरान सरकार की मुख्‍य पार्टी कांग्रेस और मुख्‍य विपक्षी दल भारतयी जनता पार्टी ने अन्‍ना हजारे के अनशन की 3 शर्तों पर अपनी मंजूरी दे दी। इस खबर के बाद अन्‍ना हजारे के समर्थकों में खुशी की जहर है। अब उम्‍मीद की जा रही है कि आज अनशन के 12वें दिन अन्‍ना हजारे का अनशन टूट सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+