12वें दिन भी जारी है अन्ना का अनशन, संसद में लोकपाल पर बहस आज

नई दिल्ली। अन्ना के अनशन का आज 12वां दिन है। उनकी हालत लगातार खराब होती जा रही है। उनका वजन 7 किलो घट गया है। अपनी कमजोरी के ही चलते अन्ना हजारे ने शुक्रवार को अपने समर्थकों को संबोधित नहीं किया था। तेजी से बदलते घटनाक्रम के बावजूद अभी भी ये यक्ष प्रश्न सामने बना हुआ है कि आखिर अन्ना का अनशन टूटेगा कब? ।

शुक्रवार को हुए कई उठा-पटक के बाद भी अन्ना का अनशन टूट नहीं पाया। अन्ना के अनशन और लोकपाल पर छिड़ी बहस के बाद सरकार ने आज भी सदन चलाने का आदेश दिया है। ताकि लोकसभा में लोकपाल के सारे प्रारूपों पर चर्चा हो।

लेकिन संसद में चर्चा नियम 184 के तहत हो या फिऱ 193 पर, ये अभी भी तय नहीं है। लोकसभा प्रतिपक्ष सुषमा स्वराज ने मांग की कि नियम 184 के तहत चर्चा हो। आपको बता दें कि इस नियम के तहत बहस के बाद वोटिंग का प्रावधान है। तो वहीं आध्यात्मिक गुरू भैय्याजी ने कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि अन्ना आज अनशन तोड़ देगें।

सुबह साढ़े नौ बजे तक एक अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। वहीं शुक्रवार देर रात अन्ना टीम औऱ सलमान खुर्शीद के साथ मीटिंग हुई लेकिन अनशन तोड़ने का फार्मूला नहीं मिला। प्रणव मुखर्जी के भाषण के बाद आज अन्ना की शर्तो पर संसद में बहस होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+