लोकपाल से भ्रष्टाचार नहीं मिटेगा: राहुल गांधी

राहुल गांधी ने इसके साथ ही मजबूत लोकपाल बिल लाने की भी मांग की। उन्होंने इस बात की सिफारिश की कि लोकपाल बिल चुनाव आयोग की तरह स्वतंत्र रूप से काम करे। उन्होंने कहा कि मजबूत लोकपाल बिल पारित करने के लिए इस पर संसद में चर्चा की जानी चाहिए। इसे जल्दबाजी में पेश नहीं किया जा सकता। अपने बयान के दौरान उन्होंने अन्ना हजारे के अनशन के बारे में कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की।
राहुल गांधी ने कहा कि लोकपाल बिल संवैधानिक संस्था बने। भ्रष्टाचार के मामले में उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार को रोकने के लिए सबको मिलकर काम किया जाना चाहिए। उन्होंन कहा कि हम लोग भ्रष्टाचार को रोकने के लिए जिस लोकपाल बिल की बात कर रहे हैं वह लोकपाल भी भ्रष्टाचार में लिप्त हो सकता है। उन्होंने देश में अवैध खनन, भूमि अधिग्रहण पर भी कानून बनाने की भी मांग की।












Click it and Unblock the Notifications