इनेलो ने अन्ना को दिया खुला समर्थन

रणबीर सिंह प्रजापत ने टीम अन्ना के सदस्यों को हरियाणा के लोगों की भावनाओं से अवगत कराते हुए बताया कि इनेलो के सभी विधायकों के अलावा अकाली दल विधायक ने भी अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए इस मुद्दे को प्रमुखता से विधानसभा में उठाया था और विपक्षी विधायकों को सदन से निलंबित किए जाने के बाद निलंबित विधायकों ने विधानसभा के बाहर खुला अधिवेशन आयोजित कर जन लोकपाल बिल पास किए जाने के समर्थन में एक प्रस्ताव पारित करके केंद्र सरकार को भी भेजा है।
इनेलो सांसद ने कहा कि पार्टी प्रमुख ओमप्रकाश चौटाला की अध्यक्षता में पार्टी राज्य कार्यकारिणी व विधायक दल की बैठक में भी भ्रष्टाचार के खिलाफ अन्ना हजारे के आंदोलन का समर्थन करते हुए जन लोकपाल बिल तुरंत पारित किए जाने की पहले ही मांग की जा चुकी है और इस फैसले से सरकार को भी अवगत कराया जा चुका है। इनेलो सांसद ने सिविल सोसायटी के सदस्यों व टीम अन्ना हजारे को बताया कि जैसे ही जन लोकपाल बिल राज्यसभा में प्रस्तुत किया जाएगा उनकी पार्टी इस बिल का खुला समर्थन करेगी।












Click it and Unblock the Notifications