अन्ना को भ्रष्टाचारी बुलाने वाले मनीष तिवारी पर चलेगा मुकदमा

मनीष तिवारी ने अन्ना हजारे को सेना का भगौड़ा बताया था। उन्होंने कहा था कि 'हम पूछना चाहते हैं किशन बाबू राव हजारे से कि तुम किस मुंह से भ्रष्टाचार की बात करते हो जबकि तुम सिर से लेकर पैर तक खुद भ्रष्टाचार में लिप्त हो'। मनीष तिवारी ने टीम अन्ना पर फिरौती का भी आरोप लगाया था। अन्ना हजारे ने कांग्रेस प्रवक्ता की इस टिप्पणी पर पलटवार करते हुए कहा था कि अगर सरकार को लगता है कि मैं भ्रष्टाचारी हूं तो मुझे गिरफ्तार क्यों नहीं करती है।
सरकार चाहती थी कि अपने प्रवक्ताओं से इस तरह की बयानबाजी करवाकर वह अन्ना हजारे की छवि को नुकसान पहुंचा सकती है और उनके आंदोलन के कदम रोक सकती है। लेकिन सरकार का यह कदम उस पर ही उल्टा पड़ गया। अन्ना हजारे पर इस तरह की टिप्पणिया करने वाले मनीष तिवारी अब जनता से मुंह छिपाते फिर रहे हैं। उन्होंने भले ही अन्ना हजारे से माफी मांग ली हो लेकिन अन्ना हजारे उन्हें माफ करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications