पीएम के दूत विलासराव देशमुख तुड़वाएंगे अन्ना का अनशन

अन्ना के अनशन को तोड़ने के लिए बिलासराव देशमुख अन्ना हजारे से मिलने के लिए रामलीला मैदान पहुंचे थे। इसके बाद अन्ना हजारे ने 3 शर्तें सरकार के सामने रखी थीं। इसके बाद प्रधानमंत्री ने देशमुख से इस बारे में बैठक की। वित्तमंत्री प्रणव मुखर्जी और रक्षामंत्री एके एंटनी ने भी अन्ना हजारे की शर्तों पर चर्चा के लिए बैठक की।
इन बैठकों के जो नतीजे सामने आ रहे हैं उस हिसाब से अन्ना हजारे का अनशन 10 दिनों बाद टूट सकता है। सिविल सोसाइटी लगातार विलासराव देशमुख के संपर्क में हैं। ऐसी उम्मीद है कि अन्ना हजारे का अनशन तुड़वाने में देशमुख प्रमुख भूमिका निभा सकते हैं। सरकार अभी तक सभी लोकपाल बिलों पर चर्चा करने की बात स्वीकार कर चुकी है।












Click it and Unblock the Notifications