अन्‍ना का जयकार करने वाली मीडिया को अंबिका सोनी ने कोसा

Ambika Soni appeal Media not to give coverage to Anna
दिल्‍ली। सूचना एंव प्रसारण मंत्री अंबिका सोनी ने मीडिया पर अन्‍ना हजारे को गलत तरीके से समर्थन देने का आरोप लगाया है। अन्‍ना हजारे के अनशन पर अपनी प्रतिक्रिया व्‍यक्‍त करते हुए उन्‍होंने कहा कि मीडिया को अपनी ताकत समझनी चाहिए तथा उसे यह भी अहसास होना चाहिए कि वह किसी चीज का समर्थन कर रही है और किसका विरोध कर रही है। अंबिका सोनी ने कहा कि मीडिया की वजह से अन्‍ना हजारे के अनशन को जरूरत से ज्‍यादा समर्थन मिला है।

अंबिका सोनी ने यह भी कहा कि मीडिया को सरकार को विलेन बनाकर पेश नहीं करना चाहिए। जो संसद चुने गए हैं वे लाखों लोगों का प्रतिनिधित्‍व करते हैं। ऐसे में उनका विरोध करना भारतीय संविधान का भी अपमान करना है। मीडिया को इस तरह की खबरों से बचना चाहिए जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर निकले। किसी बात को किस तरह पेश करना है इसकी जिम्‍मेदारी मीडिया की होनी चाहिए।

अंबिका सोनी की परेशानी दरअसल इस बात को लेकर थी कि मीडिया अन्‍ना हजारे के इस अनशन को देश के कोने-कोने तक पहुंचा रही है। मीडिया के समर्थन की वजह से ही अन्‍ना हजारे को देशभर में इतना बड़ा समर्थन मिल पाया है। ऐसे में सरकार चाहती है कि मीडिया अन्‍ना हजारे के अनशन को ज्‍यादा महत्‍व न दे जिससे कि सरकार अन्‍ना हजारे पर दबाव बना सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+