शिवसेना सांसद ने भी कहा, मैं हूं अन्ना

Shiv Sena MP support Anna Hazare
नई दिल्ली। महाराष्ट्र की राजनीति में अन्ना के प्रभाव से घबराए अन्य नेताओं के बाद शिवसेना के सुभाष वानखेड़े ने भी कहा कि मैं अन्ना हूं। वे मंगलवार को संसद के मानसून सत्र की कार्यवाही में भाग लेने के लिए मैं अन्ना हूं कि टोपी पहने संसद परिसर में नजर आए। वहीं सिवान से सांसद ओमप्रकाश यादव ने भी संसद परिसर में अन्ना में अपनी आस्था जतायी और अन्ना के पक्ष में गांधी प्रतिमा के नीचे प्रदर्शन किया।

गौरतलब है कि सांसदों के घरों के सामने अन्ना समर्थकों के प्रदर्शन से घबराए सांसदों ने अब पार्टी से मुखर होकर आवाज उठाने लगे हैं। इसमें सबसे ज्यादा महाराष्ट्र के सांसद है जिन्होंने अन्ना को समर्थन दिया है क्योंकि उन्हें पता है कि महाराष्ट्र में अन्ना का प्रभाव कैसा है। अन्ना के खौफ का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि महाराष्ट्र से ताल्लुक रखने वाले केंद्र सरकार के एक मंत्री ने दो टूक कहा कि इस मौके पर अन्ना का विरोध करने का दुस्साहस शायद ही कोई करेगा। जाना जा सकता है कि अन्ना का आंदोलन शुरू होने के बाद से संप्रग का प्रभावी घटक होने के बावजूद राकांपा ने चुप्पी साध रखी है। जबकि राकांपा प्रमुख शरद पवार ने तो भ्रष्टाचार से निपटने के लिए बने मंत्री समूह से खुद को बहुत पहले ही अलग कर लिया था।

इतना ही नहीं, कांग्रेस के दत्तामेघे ने तो अन्ना के खिलाफ अपशब्द कहने वाले अपनी ही पार्टी के मनीष तिवारी से माफी मांगने की बात कह दी है। कांग्रेस सांसद प्रिया दत्त भी सरकारी लोकपाल को कमजोर ठहरा चुकी हैं। लोकसभा में अन्ना के लोकपाल की आलोचना कर चुके कांग्रेस के ही संजय निरूपम भी मंगलवार को अन्ना टोपी पहने नजर आए। जबकि उनकी पार्टी शुरू से जन लोकपाल के विरोध में मोर्चा खोले रही है और उस बहस में वे भी खूब बढ़-चढ़कर भाग ले रहे थे। आलम यह है कि केंद्रीय मंत्री तक अन्ना की आंधी से घबराने लगे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+