बेनतीजा रही सर्वदलीय बैठक, अन्‍ना से अनशन तोड़ने की अपील

No consensus at all party meet, Joint appeal to Anna Hazare to break his fast
दिल्‍ली। हर कोई अन्‍ना हजारे के स्‍वास्‍थ्‍य के लिए चिंतित है। इसका नजार प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के आवास पर हुई सर्वदलीय बैठक में देखने को मिला। वैसे तो इस बैठक का कोई नतीजा नहीं दिखा लेकिन सभी ने मिलकर अन्‍ना हजारे से अनशन तोड़ने की अपील की। यह बैठक लोकपाल बिल पर चर्चा करने के लिए बुलाई गई थी। जिस पर कोई आम सहमति नहीं बन पाई।

विपक्षी पार्टियां सरकार से लोकपाल बिल वापस लेने की मांग कर रही थीं। सीपीआई, आरएलडी और एजीपी ने कहा कि अगर सरकार अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने के लिए चिंतित है तो उसे अपना लोकपाल बिल वापस ले लेना चाहिए। अन्‍ना हजारे के जनलोकपाल बिल पर चर्चा करके इसका नया ड्राफ्ट तैयार करके उसे संसद में पेश किया जाना चाहिए। इसके बाद इसे पास करने के लिए इस पर चर्चा होनी चाहिए।

अगर इस सर्वदलीय बैठक के नतीजों पर गौर करें तो अन्‍ना हजारे के अनशन को तुड़वाने की तरफ किसी तरह की उन्‍नति नहीं हुई है। सभी पार्टियों ने अन्‍ना हजारे से अनशन तोड़ने की अपील की है लेकिन अन्‍ना हजारे अपनी जिद पर अड़े हुए हैं। अन्‍ना हजारे ने कहा है कि वो और 9 दिन तक अनशन कर सकते हैं। इस बैठक में अन्‍ना हजारे की मांगे भी नहीं मानी गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+